पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 185 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

शिविर में 185 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद |रविवार को स्टार क्लब की ओर से गांव गोलपुरा के हनुमान मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. अभिमन्यु अग्रवाल एवं डॉ. नेहा अग्रवाल की टीम ने 185 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इसके अलावा मरीजों को नि:शुल्क दवा भी दी। शिविर का शुभारंभ मंदिर के महंत केशवदास ने रिबन काटकर किया। महंत केशवदास ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ही जरूरतमंद अपना ईलाज अच्छे डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क करा सकते हैं। क्लब के प्रधान उमेश गर्ग ने बताया कि इस शिविर में डॉ. अभिमन्यु की टीम ने गांव के 185 लोगों की जांच की। कैंप में 70 मरीजों ने ईसीजी द्वारा जांच कराई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु अग्रवाल ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव के कारण हृदय रोगियों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर मानसिक तनाव को कम किया जाए तो मनुष्य कई तरह की बीमारियों से बच सकता है। मौके पर गांव के सरपंच कंवर सिंह, लायंस क्लब के प्रधान तिरलोक सिंगला, रजनीश गर्ग, गुरचरण सिंह राजीव अग्रवाल, राजेंद्र गाबा, अमरजीत हांडा, अशोक चुघ, पवन कुमार, जसबीर पूनिया और वेद प्रकाश मौजूद थे।