शाहाबाद| शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल धंतौड़ी क्षेत्र की जनता के साथ-साथ
राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के लाडले भी हैं। राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के आशीर्वाद से ही अनिल धंतौड़ी ने शाहाबाद क्षेत्र का अतुलनीय विकास कराया है। अगर धंतौड़ी द्वारा कराए गए आंकड़ों की ओर नजर दौड़ाए तो 500 करोड़ से अधिक विकास राशि सभी विकास परिकल्पों पर खर्च हो चुकी हैं। इसमें पीडब्ल्यूडी, मार्केटिंग बोर्ड और अन्य सरकारी विभागों द्वारा सड़कों के निर्माण, रिपेयर, भवन निर्माण अन्य प्रोजेक्टों पर खर्च किया गया है।
गांवों में घर-घर जाकर की वोट की अपील : अनिलधंतौड़ी ने दौरों के दौरान गांवों में घर-घर जाकर वोट की अपील की। डोर-टू-डोर अभियान के तहत धंतौड़ी ने ग्रामीणों से कहा कि जिस तरह वह आज वोट के लिए उनके दरवाजे पर उनके पास रहे हैं उसी तरह विधायक बनने के उपरांत भी वह इसी तरह जनता के घर में पहुंचेंगे और उनके कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र का विकास करेंगे।
अपनेचुनावप्रचार के दौरान गांव अजराना कलां में लोगों को संबोधित करते हुए अनिल धंतौड़ी ने कहा कि पिछले पांच सालों में मैंने अपना फर्ज निभाया है और अब जनता के साथ की बारी है। धंतौड़ी ने कहा कि शाहाबाद का गांव हो या शहर सभी में समान रूप से विकास कराया है। आज हर गांव में सभी बिरादरी की चौपालों धर्मशालाओं का निर्माण हुआ है और हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है।
अनिल धंतौड़ी की जीत के नारों से गूंजे गांव : जनसभाओंके दौरान सभी गांवों जनसभाओं में भीड़ उमड़ पड़ी। अनिल धंतौड़ी के विचारों को सुनकर हर किसी ने जमकर नारे लगाए और वातावरण अनिल धंतौड़ी की जीत के नारों के साथ गूंज उठा। ग्रामीणों ने कहा कि यह जनता की नहीं बल्कि अनिल धंतौड़ी की आवाज है और यही अपील अनिल धंतौड़ को निश्चित करेगी।
बुजुर्गोंने दिया जीत का आशीर्वाद : जनसभाओं के दौरान बुजुर्गों ने अनिल धंतौड़ी को जीत का आशीर्वाद दिया। बुजुर्गों ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने बुढ़ापा पेंशन 1000 रुपए करके हमारा सम्मान किया है। उसी तरह वह भी अब कांग्रेस के साथ है और आने वाले विधानसभा चुनावों में वह अनिल धंतौड़ी को निश्चित कर देंगे।
(जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी अनिल धंतौड़ी।)