पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री कृष्ण द्वारा गाया गीत है गीता : तेजस्वी

श्री कृष्ण द्वारा गाया गीत है गीता : तेजस्वी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कथावाचकतेजस्वीदास ने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता भगवान श्री कृष्ण का गाया हुआ गीत है। उन्होंने कहा कि गीता में दिव्य 700 श्लोकों का वह सुमन गुच्छ है। इसमें प्रेम, सद्भाव और मानवता के दिव्य र| भरे हैं। तेजस्वी दास गीता भागवत प्रचार समिति द्वारा खालसा सरबत भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथामृत कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सं‍बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केवल बड़े-बड़े आयोजन कर लेना ही सत्संग नहीं।

सत्संग में कितने लोग आए यह भी विषय नहीं बल्कि सत्संग को कितने लोगों ने अपनी जिंदगी में उतारा यह असली सत्संग है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता अनूठा रसीला गीत है, जो मानव जीवन को रसीला संगीतमयी बनाता है। तेजस्वी प्रभु ने बताया कि जहां अशांति है तनाव है वहां गीता के गीत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धन-वैभव मिलना बुरा नहीं। लेकिन जिसके कारण से मिला है उसका ध्यान जरूरी है। संसार में रहते हुए गीता की प्रेरणा को साथ में रखकर व्यवहार करें उन्होंने कहा कि सत्संग केवल वृद्धावस्था के लिए नहीं अपितु युवा अवस्था में नई ऊर्जा का संचार करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ यशपाल वधवा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। समिति की ओर से अतिथियों यजमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर राकेश गर्ग, हरविंद्र गोयल, राजीव अग्रवाल, सुनील भसीन, शिव दर्शन, निधि गाबा, अंजु जुनेजा, रानी बंसल, चुनौती अग्रवाल, कल्पना शर्मा, लीना गोयल, महेश सपड़ा, अंबिका शर्मा, मधु गर्ग, संगीता गोयल, सविता भसीन, अंजू जूनेजा, रमा आर्य, ऋषभ गर्ग, विवेक महाजन, आदित्य गर्ग, दीपांशु गोयल, सचिव, भानू, प्रथम गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंगला, सतीश टूटेजा, डॉ. नरेश गर्ग, आकाशदीप जुनेजा, प्रवीण गुप्ता, संजीव मित्तल और कर्ण बंसल मौजूद थे।