पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों के गहनों के दो गिरफ्तार

लाखों के गहनों के दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र |जिला पुलिस ने चोरी के गहनों और सामान के साथ दो युवकों को काबू किया है। उनके पास से चार लाख रुपए का चोरी के गहने अौर अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि अपराध शाखा एक प्रभारी दीपेंद्र राणा, सब इंस्पेक्टर जगपाल, पवन कुमार, हवलदार सतीश कुमार और मेनपाल की टीम ने शाहबाद से दो युवकों हिमांशु और साहिल को पकड़ा। दोनों ने माना कि उन्होंने 25 मई को नरेश रानी वासी माजरी मोहल्ला शाहबाद के मकान में चोरी की थी। आरोपियों के कब्जे से पुिलस ने सारा सामान बरामद कर लिया है।