पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमपीएम कॉलेज की छात्राओं ने जीती ट्रॉफी

एमपीएम कॉलेज की छात्राओं ने जीती ट्रॉफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद|मनीष पपनेजामेमोरियल सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने रोटरी क्लब शाहाबाद की ओर से सरदार चानन सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज भाषण प्रतियोगिता में ओवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। कॉलेज की प्राचार्या रंजू सोबती ने बताया की प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें लाइट अप रोटरी विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा दिप्शी ने पहला और नारी सशक्तिकरण पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में छात्रा आशु सुधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि टीम चयन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कॉलेज को ओवरऑल ट्रॉफी भी मिली। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन जगदीश पपनेजा भी मौजूद थे।

इस्माइलाबाद| इंटरकॉलेज भाषण प्रतियोगिता में विजेता रही मनीष पपनेजा मैमोरियल सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज की टीम ट्राॅफी के साथ।