बचपन प्ले स्कूल में मनाया शांति दिवस
शाहाबाद |बचपन प्ले स्कूल में विश्व शांति दिवस मनाया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। काउंसलर हिना मुंजाल ने बताया कि इसे मनाने का उद्देश्य स्कूल की ओर से शांति सद्भावना, प्यार और विश्व बंधुत्व का संदेश देना है। वहीं स्कूल का स्टाफ और बच्चे शांति का प्रतीक सफेद रंग के वस्त्र पहनकर आए और शांति और सद्भावना से भरे चार्ट अौर फ्लैश कार्ड बनाए। अध्यापिका नेहा कोहली ने सुबह की प्रार्थना में विश्व बंधुत्व और शांति दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हम अपने परिवार, पड़ोस और समाज में शांति बनाए रखकर ही एक शांतिपूर्ण राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।