सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत
कुरुक्षेत्र| सड़कदुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गुलाब सिंह निवासी गांव बड़ाम ने बताया कि बस चालक झज्जर डिपो ने अपनी बस को तेज गति लापरवाही से चलाते हुए खानेवाल स्कूल जीटी रोड शाहाबाद के नजदीक उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके भाई दर्शन सिंह की मौत हो गई।