17 ग्राम हेरोइन सहित एक काबू
शाहाबाद|पुलिस नेनशे का व्यापार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में बराड़ा रोड पर एक युवक से 17 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि डेहा कॉलोनीवासी सुरेश कुमार चश्में के कवर में हीरोइन लेकर रावा की ओर जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने शक होने पर सुरेश की तलाशी ली। उसके कब्जे से सफेद पोलीथिन में लिपटी 17 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।