पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड बनाने की मांग, सोसाइटी मिली मंत्री से

रोड बनाने की मांग, सोसाइटी मिली मंत्री से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद| हेल्पर्ससोसाइटी ने जीटी रोड पर बस स्टैंड के सामने मार्ग बनाए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के नाम राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जीटी रोड पर सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जोरों पर चल रहा है। बस स्टैंड के सामने जीटी रोड पार करने के लिए बना रास्ता बंद हो चुका है। जिससे लोगों को नगर से बस स्टैंड पर जाने आने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी के प्रधान तिलकराज अग्रवाल ने बताया कि सड़क ना बनने से लोग गलत दिशा से जाकर बस स्टैंड पर पहुंचने का प्रयास करते हैं। इससे हादसों का डर बना रहता है। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने सोसाइटी के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे इस समस्या को केंद्रीय परिवहन मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क कार्य प्रगति पर है। यह मांग एक वर्ष पहले ही उठाई जानी चाहिए थी और तत्कालीन सरकार को इसे पूरा करना चाहिए था। इस अवसर पर चेयरमैन प्रदीप कुमार, महासचिव जयपाल सिंह, इंद्र बत्तरा, विजय बठला, विष्णु भगवान गुप्ता, सीता राम बत्तरा, नरेश सैनी, महेंद्र जग्गी, ईश्वर सिंह, पूर्ण सिंह, रामकिशन हसीजा, मास्टर नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

शाहाबाद। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंपते हैल्पर्स सोसायटी के सदस्य।