पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को आलू की मिलेगी नकद पेमेंट

किसानों को आलू की मिलेगी नकद पेमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद| आलूबेचने के बाद किसानों को अब पेमेंट के लिए व्यापारियों के यहां चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई अनाज मंडी में आलू बेचने पर उन्हें नकद भुगतान मिलेगा। यह फैसला आलू खरीद के लिए बनाई 15 सदस्यीय कमेटी ने लिया। जिसमें घनश्याम दास गुप्ता, नरेंद्र गांधी, धनपतराय अग्रवाल, सुरेश सचदेवा, हर्ष कोहली, बंटी कालड़ा, कुलवंत चावला, लवलेश सिंगला, यशपाल सिंगला, महिंद्र अग्रवाल, सतपाल सपड़ा, प्रह्लाद भगत, पप्पी सतीजा, रमेश बंसल, पवन बंसल, प्रवीण गाबा, प्रवीण गर्ग राज बुद्धिराजा शामिल किए हैं। मंडी के प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा बिट्टू ने बताया कि 16 दिसंबर को नई अनाज मंडी में हवन के पश्चात आलू की बोली शुरू होगी। आलू के तुलते ही किसानों को नकद भुगतान दिया जाएगा। मंडी में आने वाली ट्रालियों का प्रतिदिन एक ड्रा भी निकाला जाएगा और ड्रा जीतने वाले को 1100 रुपए का इनाम मिलेगा। बता दें कि शाहाबाद एरिया आलू उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध हैं।