पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन जनवरी से इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप

तीन जनवरी से इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑक्सफोर्ड कॉलेज में होगी कुश्ती प्रतियोगिता

यूनिवर्सिटीकी इंटर कॉलेज पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं इस बार ऑक्सफोर्ड गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन उकलाना मंडी हिसार में होंगे। केयू के खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह ने बताया कि इंटर कॉलेज मुकाबले 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच होंगे।

कुरुक्षेत्र|यूनिवर्सिटी कीखेल परिषद ने सोमवार को इंटर कॉलेज पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के शेड्यूल की घोषणा की। इस बार इंटर कॉलेज मुकाबले गवर्नमेंट कॉलेज हिसार में कराए जाएंगे। खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह ने बताया कि तीन जनवरी से छह जनवरी के बीच होने वाली इस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में 46-49, 49-52, 52-56, 56-60, 60-64, 64-69, 69-75, 75-81, 81-91 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे। वहीं महिला वर्ग में 45-48, 48-51, 51-54, 54-57, 57-60, 60-64, 64-69, 69-75, 75-81 और 81 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के बीच मुकाबले होंगे। केयू की इंटर कॉलेज महिला फुटबाल चैंपियनशिप केयू के खेल मैदान में 23 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच होगी। खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को एकेएमवी शाहाबाद गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के बीच मुकाबले केयू में और डीएवी कॉलेज यमुनानगर जीएनके यमुनानगर के बीच मुकाबले डीएवी कॉलेज यमुनानगर में होंगे।