पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग जगह से दो बाइकें चोरी

अलग-अलग जगह से दो बाइकें चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|चोरों नेअलग-अलग जगह से दो मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। थानेसर वासी साहिल ने बताया कि वह केसल मॉल में आया था। उसने मोटरसाइकिल मॉल के सामने खड़ी की थी। वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब थी। तलाश करने पर कोई सुराग मिलने पर पुलिस को सूचित किया। वहीं झांसा रोड वासी डॉ. प्रेमचंद ने बताया कि चोरों ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। उधर चोरों ने रणजीत नगर शाहाबाद स्थित एक घर में घुसकर एक कैमरा दो हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। सवरनजीत सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित कहीं गए थे। मौका पाकर चोरों ने घर के ताले चटका एक कैमरा दो हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली।