पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 119 बोतल अवैध शराब के साथ चार पकड़े

119 बोतल अवैध शराब के साथ चार पकड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने गश्त के दौरान अलग-अलग जगह से चार आरोपियों को 119 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि एक्साइज स्टाफ प्रभारी एएसआई जयकरण एईटीओ राजीव गौड़, एक्साइज इंस्पेक्टर सुमेर, एएसआई गुरबचन सिंह की टीम ने गांधी नगर छोटा बाजार वासी महेश कुमार को 36 बोतल बीयर 51 बोतल शराब के साथ पकड़ा। अनाज मंडी शाहबाद से मामू माजरा वासी जरनैल सिंह को दस बोतल गांव शेरगढ़ से जंधेड़ी वासी जयपाल को दस बोतल के साथ पकड़ा। गांव बपदी से जयपाल को 12 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।