पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>दहेज हत्या के आरोप में पति, सास, जेठ-जेठानी सहित छह पर केस

शाहाबाद|संदिग्ध परिस्थितियोंमें रावा वासी नव विवाहिता की रविवार देर रात मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज का आरोप लगाते हुए जहर देकर मारने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतका के पिता दलीप सिंह निवासी समसपुर इंद्री ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी सपना की शादी चार अप्रैल 2014 को राम सिंह निवासी रावा के साथ की थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगे लेकिन पंचायत करके उन्होंने रिश्तेदारों के जिम्मेदारी लेने पर बेटी को दोबारा ससुराल भेज दिया। रविवार सायं उन्हें सूचना मिली कि सपना अचानक बीमार पड़ गई है और उसे सिद्धार्थ अस्पताल में दाखिल कराया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि सपना को चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। जब वे सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी बेहोश थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।