शाहाबाद से कार चोरी, केस दर्ज
शाहाबाद|चोरों नेकस्बे से एक कार चोरी कर ली। पता चलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इंद्रजीत निवासी शाहबाद ने बताया कि चोरों ने माजरी मोहल्ला से उसकी मारुति कार चुराई है। वहीं गांव गुमथला गढू से चोर टयूबवेल का सामान उतार ले गए। गुरमीत सिंह वासी डेरा हरनाम सिंह गुमथला गढू ने बताया कि बीती रात चोर उसके ट्यूबवेल से हजारों रुपए की तारें चुरा ले गए।