पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा प्रधान बोले लापरवाह हैं अधिकारी, कैसे करें विकास

नपा प्रधान बोले- लापरवाह हैं अधिकारी, कैसे करें विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपाप्रधानसुदर्शन कक्कड़ ने कहा कि विकास कार्यों की राशि खर्च करने के लिए नपा अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं। 2012-13 वित्तीय वर्ष के लगभग 14 करोड़ रुपए सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए आए हुए हैं लेकिन अधिकारियों ने इसके प्रपोजल भी तैयार नहीं किए।

उन्होंने कहा कि ऑडिट विभाग ने भी इस राशि पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा था कि अगर इस राशि को खर्च नहीं किया गया तो इसे वापस ले लिया जाएगा। राज्य मंत्री द्वारा दिए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार को चाहिए कि लापरवाह अधिकारियों का तबादला करे।

उन्होंने कहा कि नगर में पानी की निकासी के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं और लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से लाडवा रोड माजरी मोहल्ला पर नाले का निर्माण कराया गया और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर कार्य चल रहा है, जिसके बाद पानी निकासी की समस्या नगर में नहीं रहेगी। कक्कड़ ने बताया कि पांच वर्षों में नगर में लगभग 22 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। इस अवसर पर रमन कोहली, विष्णु कपूर, अमित सिंगला और रणधीर राणा मौजूद थे।