पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेश्यावृत्ति के आरोप में तीन युवतियों संग चार पकड़े

वेश्यावृत्ति के आरोप में तीन युवतियों संग चार पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसनेबुधवार रात राजा सिंह कॉलोनी से वेश्यावृति के आरोप में तीन महिलाओं एक युवक को पकड़ा है। इनमें वेश्यावृति धंधा चलाने वाली संचालिका भी शामिल है। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की उक्त कॉलोनी में एक महिला वेश्यावृत्ति का धंधा कराती है। इसके लिए वह दूसरे शहरों से लड़कियां बुलाती है।

बीती रात भी उसने दो लड़कियां बुलाई हुई थी। इस पर पुलिस ने एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर उसके मकान पर भेजा। इशारा मिलते ही टीम ने छापा मारा। महिला से साइन करे हुए नोट भी बरामद किए। वहीं आपत्तिजनक हालात में दो युवतियों एक युवक वहां मिला। जिस पर पुलिस ने रीटा, पंचकूला की जसबीर, नेपाल की पूजा परमवीर नामक युवक को हिरासत में ले लिया। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी पकड़ी जा चुकी संचालिका

धंधेकी संचालिका रीटा काफी समय से देह व्यापार में लिप्त है। वह पहले भी दो बार पकड़ी जा चुकी है। उससे कॉलोनी वासी भी तंग थे।