- Hindi News
- अब नपेंगे फरलो मारने वाले अधिकारी : एसडीएम
अब नपेंगे फरलो मारने वाले अधिकारी : एसडीएम
एसडीएमहवासिंह ने कहा कि फरलो पर रहने वाले अधिकारियों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय पर पहुंचें और समय पर छुट्टी करें। सभी कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों की हाजरी को चैक करने के लिए औचक निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठकर उपमंडल के विकास कार्यों पर ध्यान दें।
लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का मन बनाएं और गांवों, शहरों को स्वच्छ बनाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान पर फोकस रखें। बैठक में एसडीएम ने कहा कि शहर और गांव के लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए तमाम विभागों के अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा। अगर किसी भी विभाग के अधिकारी की आम नागरिक द्वारा समस्याओं की अनदेखी करने की शिकायत दर्ज कराई गई तो उस पर कार्रवाई होगी।
कार्यालयों में फाइल मिले पेंडिंग
एसडीएमने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कार्य से संबंधित फाइल उनकी टेबल पर पेंडिंग नहीं रहे। अधिकारियों को रोजाना फाइलों पर कार्रवाई कर संबंधित व्यक्ति आलाधिकारी को सूचित करना होगा।