स्वतंत्रता सेनानी डॉ. शर्मा को किया याद
कुरुक्षेत्र- डॉ. शांति स्वरुप शर्मा के श्रद्धांजलि समारोह में जरुरतमंदों को कंबल वितरित करते थानेसर के विधायक सुभाष सुधा।
>डॉ. शांति स्वरूप शर्मा श्रद्धांजलि समारोह संपन्न
कुरुक्षेत्र|विधायक सुभाषसुधा ने कहा कि डॉ. शांतिस्वरूप शर्मा ने जहां स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। वहीं दूसरी ओर कुरुक्षेत्र के विकास में उनका पूरा योगदान रहा। शहर को आयुर्वेदिक कॉलेज अौर आकाशवाणी केंद्र उन्हीं की बदौलत मिला। सुधा ने गुरुवार को नगली वाली कुटिया में डाॅ. शर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे। मंच संचालन स्थाणु सेवा मंडल के अध्यक्ष ज्ञान सचदेवा ने किया। समारोह में बच्चों को जर्सियां और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री प्रदेश महासचिव बाबूराम तुषार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शाहाबाद के वयोवृद्ध पत्रकार सुंदर लाल को डाॅ. शांति स्वरूप शर्मा स्मृति अवार्ड से नवाजा।