पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद |साहा रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त लखविंद्र सिंह निवासी पंजैल अम्बाला के रूप में हुई। बताया जाता है कि लखविंद्र सिंह कुरुक्षेत्र से अपने गांव पंजैल जा रहा था साहा रोड पर केसरी गांव के नजदीक एक ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ उसकी बाइक भिड़ गई। इससे लखविंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।