पुस्तक हमारी सच्ची दोस्त : कौशिक
डीएवीशताब्दीपब्लिक स्कूल में गायत्री परिवार द्वारा पुस्तक मेला लगाया गया। मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य सरिता कौशिक ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इंचार्ज विनती चावला ने गायत्री परिवार के सदस्यों विनोद शर्मा, बब्बर सिंह शर्मा, मनजीत शर्मा, उमा और उर्मिल संग संचालन किया। मेले में बच्चों ने बहुत रूचि दिखाई और अपनी पसंदीदा पुस्तकों की खरीदारी की। प्राचार्या सरिता कौशिक ने कहा कि पुस्तकें हमारी दोस्त है।
ये हमारे जीवन में बहुत मायने रखती है। इनके बिना सभी का जीवन अधूरा है। इसलिए हमें अपने खाली समय का सदुपयोग अच्छी पुस्तकें पढ़ कर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति कभी भी अकेलेपन का शिकार नहीं हो सकता, जिसे पुस्तकें पढ़ने का शौक होता है। आज का युग कंप्यूटर इंटरनेट का युग है जिससे हमें हर प्रकार की जानकारी मिल सकती है। लेकिन फिर भी पुस्तकों के बिना हमारा ज्ञान अधूरा ही है।
विद्यार्थी के लिए पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना अनिवार्य है क्योंकि स्मरण शक्ति पुस्तकों से ही बढ़ती है। विद्यार्थी को अपना पाठ तभी याद होगा जब उसको निरंतर पढ़ने की आदत होगी। मेले में बाल कहानियों, धार्मिक, नैतिक, सामाजिक चरित्र निर्माण संबंधी कई उपयोगी पुस्तकें थी। इस अवसर पर केवल गाबा, ज्योति खुराना,भंवर प्रीत,पूजा, गिरिजा, मनु, साक्षी, ऊषा, गुरजीत, ज्योति आनंद, कनिका गोयल, खुशबू, सीमा हिमांशु उपस्थित थे।
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में आयोजित पुस्तक मेले में खरीदारी करते विद्यार्थी।