- Hindi News
- 101 फुट ऊंचे गुंबद पर होगा सवा किलो सोने का कलश
101 फुट ऊंचे गुंबद पर होगा सवा किलो सोने का कलश
श्रीमार्कंडेश्वरमहादेव शिव मंदिर में शुक्रवार को मंदिर के गुम्बद का निर्माण कार्य आरंभ हो गया।
मंदिर सभा के प्रधान जगमोहन मनचंदा ने बताया कि यह गुंबद 101 फुट ऊंचा होगा। इस पर लगभग 18 लाख रुपए की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस गुंबद पर सवा किलो सोने का कलश चढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गुंबद लगभग तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर अशोक खुराना, वरिंद्र मनचंदा, नरेश कामरा, विजय तुली, कुलदीप शर्मा, चमन लाल मदान, वरिंद्र ठुकराल, ललित अरोड़ा, अजय मोंगा और सुनील कुश मौजूद थे।