ट्रांसफार्मर से 10 हजार का सामान चोरी
कुरुक्षेत्र|गांव लंडीके क्षेत्र से एक ट्रांसफार्मर से 10 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। थाना शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में एसडीओ शाहाबाद सोमवीर ने बताया कि चोरों ने गांव लंडी के क्षेत्र से एक ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया है।