देशी कट्टे के साथ तीन गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र|जिला पुलिसने तीन आरोपियों को एक देशी कट्टे और लोहे की राड़ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एक प्रभारी दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-8 के नजदीक गांव पलवल के क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपराध शाखा पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक आदेश कुमार, बलबीर सिंह और सांगी कुमार वासी यूपी पलवल क्षेत्र में आए हुए हैं और किसी बड़ी चोरी या लूट की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर सीता राम, एएसआई महेंद्र, पवन कुमार, हवलदार सतीश कुमार और प्रवीन कुमार की पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा रौंद और एक लोहे की राड़ बरामद की। पूछताछ पर आरोपियों ने माना कि वे मकानों में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। वे पहले उस स्थान की रेकी करते हैं और रात के समय वारदात को अंजाम देते हैं। पूछताछ पर आरोपियों ने माना कि उन्होंने थाना शाहबाद के क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
कुरुक्षेत्र| लूटकी योजना बनाते चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों के साथ पुलिस।