- Hindi News
- फुटबाल प्रतियोगिता में जीता द्रोणाचार्य क्लब
फुटबाल प्रतियोगिता में जीता द्रोणाचार्य क्लब
कुरुक्षेत्र|द्रोणाचार्य स्टेडियममें आयोजित अंडर-16 ग्रामीण स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य क्लब पलवल की टीम के खिलाड़ियों ने फुटबाल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्लब के कोच प्रवीण कुमार ने बताया कि लड़कों के वर्ग में फुटबाल का फाइनल मैच पलवल शाहाबाद की टीम के बीच खेला गया, जिसमें पलवल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शाहाबाद की टीम को 2-0 से मात देकर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि शाहाबाद की टीम को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। प्रवीण कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए द्रोणाचार्य क्लब पलवल के छह खिलाड़ी चयनित हुए हैं। टीम की जीत पर पलवल के सरपंच सुभाष चंद ने खुशी जताई।