पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने मुझे और लाडवा की जनता को धोखा दिया : काका

भाजपा ने मुझे और लाडवा की जनता को धोखा दिया : काका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गृहमंत्रीऔर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह लाडवा की धरती पर आकर कहकर गए थे कि जिसके साथ हैं काका तो कौन कर सकता है हमारा बाल बांका। लेकिन बीजेपी ने हमें धोखा दिया है। यह कहना है सरदार जितेंद्र सिंह (काका) का। वे अठवारिया मंदिर मेन बाजार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए कि पहले भाजपा ने कुरुक्षेत्र में बाहरी व्यक्ति को उतारा और अब विस चुनाव में लाडवा की जनता पर बाहरी प्रत्याशी थोप दिया है।

उन्होंने कहा कि काका की प्रतिष्ठा का ही सवाल नहीं है बल्कि पूरे लाडवा की प्रतिष्ठा का प्रश्न है। काका ने कहा कि लाडवा की जनता अच्छी तरह से जानती है कि उन्हें कैसे जवाब देना है। जितेंद्र काका ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वे लाडवा में विकास करके दिखाएंगे। हर गांव में नौकरियों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, खेलों के क्षेत्र में लाडवा विश्व स्तर पर नाम रौशन करे इसके लिए प्रबंध किए जाएंगे। जितेंद्र काका ने कहा कि हॉकी की टीम में 13 लड़कियां शाहाबाद से हैं, लाडवा से एक भी क्यों नहीं है। लाडवा के लड़के-लड़कियां खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें इसके प्रयास किए जाएंगे। यहां पर अच्छे कोच और खेलों के लिए हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कई राज्यों के विस चुनावों के नतीजों पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार की प्रतिष्ठा काम आती है, किसी की हवा से कोई चुनाव नहीं जीत सकता।

अठवारिया मंदिर मेन बाजार में जनसभा को संबोधित करते सरदार जितेंद्र सिंह।