पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्तों का पुराण है श्रीमद् भागवत : तेजस्वी

भक्तों का पुराण है श्रीमद् भागवत : तेजस्वी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गीताभागवतप्रचार समिति द्वारा खालसा सरबत भवन में आयोजित श्रीमद्भागवतं कथामृतं कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे तेजस्वी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत ग्रंथ भक्तों का पुराण है। भागवत भगवान का शब्द है अर्थात् साहित्य अवतार है।

कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान रामलाल बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तेजस्वी महाराज ने वेद और पुराण में अंतर समझाते हुए कहा कि स्वत: प्रमाण है और पुराण परत: प्रमाण है। इसलिए श्रीमद् भगवत पुराणों की श्रेणी में होते हुए भी भक्तों का पुराण है। मौके पर समिति के चेयरमैन राकेश गर्ग, हरविंद्र गोयल, राजीव अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंगला, सतीश मौजूद थे।

लाडवा | शिवाली रामकुंडी में चल रही भागवत कथा में आरती करते श्रद्धालु।

लाडवा| शिवाली रामकुंडी में चल रही भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर बाबा नंद यशोदा की गोद में खेलता कान्हा।

शाहाबाद| गीता भागवत प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवतं कथा में झूमते श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र : श्रीद्वारका दास अन्नक्षेत्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को साप्ताहिक भंडारा लगाया गया। भंडारे से पूर्व कुरुक्षेत्र वेद पाठशाला के आचार्य नरेश कौशिक ने मंत्रोच्चारण के साथ विष्णु स्वरूप भगवान वरदराज की पूजा-अर्चना की। भंडारे की अध्यक्षता मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने की।

कुरुक्षेत्र : आश्विन मास पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर पांच कम्यूनिटी सेंटर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व शिव मंदिर से कथा स्थल तक कलशधारी महिलाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य यजमान समाजसेवी अश्वनी जोशी पिहोवा ने श्रीमद भागवत पुराण को सिर पर धारण किया। कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद पाठशाला और छात्रावास के प्राचार्य नरेश कौशिक प्रदीप भारद्वाज ने यजमानों से सर्वदेव पूजन कराया। कथावाचक पवन भारद्वाज ने ज्ञान भक्ति, वैराग्य कथा, गोकरण, धुंधकारी प्रसंग और भागवत का महात्म्य श्रद्धालुओं को बताया। प्रसंगों में आगे बोलते हुए भारद्वाज ने कहा कि जब भागवत जीव के हृदय में तब भक्ति, ज्ञान वैराग्य पुष्ट होते हैं। पृथ्वी पर सभी का कल्याण करने वाला एकमात्र साधन श्रीमद् भागवत है।

कुरुक्षेत्र : श्री शिरडी साईं सेवा संघ द्वारा शिरडी साईं मंदिर में गुरुवार को साईं भक्तों ने पूजा की। समिति के अध्यक्ष डॉ. वि