पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापता का नहीं लगा सुराग

लापता का नहीं लगा सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीदारनगरसे एक व्यक्ति लापता हो गया। थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में वासुदेव शर्मा निवासी दीदार नगर ने बताया कि उसका पुत्र संजीव कुमार 16 सितंबर को शाम के समय घर से बिना बताए कहीं चला गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उन्होंने बताया कि संजीव कुमार की आयु लगभग 31 वर्ष है।

अगर किसी भी व्यक्ति को संजीव कुमार कहीं भी दिखाई दे या मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। वहीं गांव छोड़पुर से एक युवक रोहित लापता है। थाना शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में कर्म सिंह निवासी गांव छोड़पुर ने बताया कि उसके बेटे रोहित की उम्र लगभग 17 वर्ष है। वह 12 अगस्त को गांव छोड़पुर से गायब हो गया। इसके बाद से अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बताया कि रोहित पहले भी 28 जुलाई 2014 को घर से चला गया था और कुछ दिन बाद वापस गया था। इस बार वह 12 अगस्त को घर से गया तो अब तक वापस नहीं लौटा है।