- Hindi News
- श्रेष्ठ धारणाएं ही देती हैं खुशी : प्रभा बहन
श्रेष्ठ धारणाएं ही देती हैं खुशी : प्रभा बहन
शाहाबाद| प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कम्युनिटी सेंटर में माउंट आबू से पधारी ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन ने कहा कि मानव को श्रेष्ठ धारणाएं ही खुशी देती हैं। खुशहाल जीवन बनाने के लिए जीवन की एक एक श्रेष्ठ धारण को मन, वचन, कर्म में पिरोना पड़ता है। श्रेष्ठधाराणाओं और खुशी का चोली दामन का साथ है। उन्होंने बताया कि अपेक्षाओं से बचना, अधिकार और कर्त्तव्य का संतुलन रखना, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करना, और नकारात्मक बात बोलना श्रेष्ठ धारणाएं हैं उन्होंने कहा कि सत्य, सभ्यता और शिष्टाचार पूर्ण बोलना चाहिए, क्योंकि हमारे बोल ही हमारे व्यक्तित्व का परिचय देते हैं और जहां सत्य है वहां धर्म, ज्ञान, सरस्वती लक्ष्मी का वास होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि श्रीमद् देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर के प्रधान पवन गर्ग, दयानंद वधवा, डा. छवि प्रकाश शर्मा, मलिक विजय आनंद अवतार सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर आश्रम की प्रभारी राजयोगिनी नीति बहन, बीके नीजा बहन, पवन परूथी, हरीश चुघ, प्रो. सुनील गुप्ता, साहिब सिंह, प्रदीप कुमार, सुखविंद्र सिंह, अशोक सचदेवा, वरिंद्र कोहली, सुरेश शर्मा, रहरपाल सैनी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।