कार रोकी- डीएल मांगा-फिर मारा डंडा
कार रोकी- डीएल मांगा-फिर मारा डंडा
शाहाबादसे कुछ दूरी पर स्थित ग्लैक्सी ग्लोबल इंस्टीट्यूट के सीईओ कुनाल गर्ग ने बताया कि शनिवार को ऑफिस में काम ज्यादा था। लिहाजा देर शाम वे काम निपटाकर घर के लिए अपनी वेन्टो कार में चले थे। रास्ते में केएम पेट्रोल पंप पर उन्होंने गाड़ी में तेल भी डलवाया। जैसे ही वे पंप से निकले, तभी उनके सामने एक स्विफट कार रूकी। जिसके चलते उन्हें भी गाड़ी ब्रेक लगाने पड़े। कार से दो युवक उतरे। दोनों के हाथ में डंडे थे। एक ने उन्हें नीचे उतरकर ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा। जिस पर उन्होंने पूछा कि उसे क्यों डीएल दिखाएं। इसी बीच दूसरे युवक ने उन पर डंडे से वार किया। तभी उन्हें अनहोनी की आशंका हुई, जिस पर वे दोनों को धक्का देकर वहां से भागे और शोर मचाया। इसी बीच उक्त दोनों युवक उनकी कार में बैठे। तेजी से कार को स्टार्ट कर भगा ले गए। पीछे-पीछे स्विफ्ट कार में बैठे उनके दो अन्य साथी भी निकल गए।