पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएचओ समेत छह पर केस दर्ज

एसएचओ समेत छह पर केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
- एनआरआई ने लगाया था महिला के साथ मिलकर रुपए ऐंठने का आरोप।

- आरोप-घर बुलाकर उसकी पेंट उतरवा ली फोटो-फिर ऐंठे पैसे।

शाहाबाद। एक एनआरआईपर दबाव बनाकर पांच लाख रुपए महिला को दिलाने के मामले में अब पुलिस ने एसएचआे तीन पुलिस कर्मियों समेत छह लोगों पर केस भी दर्ज कर लिया है। मामले में शुक्रवार को एसपी सिमरदीप सिंह ने एसएचओ समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया था। साथ ही उन्हें लाइन में भेजा गया। अब धारा 384 के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें पुलिस कर्मियों के अलावा महिला आशु, ड्राइवर रवि एक अन्य महिला शामिल है।

शाहाबाद वासी एनआरआई ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि उसे 17 जनवरी को मिलिट्री से सामान लेने के लिए जाना था। इसके लिए उसने रवि नामक ड्राइवर से बात की थी। थोड़ी ही देर बाद रवि के घर से उसकी बहन आशु ने टेलीफोन करके उसे घर बुलाया। उसे ऊपर के कमरे में जाने को कहा, जहां एक महिला बैठी हुई थी। जैसे ही वह अंदर जाकर बैठा तो उसी समय तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने आशु को बाहर निकाल दिया। उसे सोफे से उठकर खड़ा होने के लिए कहा। खड़ा होने पर पुलिस कर्मियों ने उसकी पेंट उतरवाकर उसकी फोटो ली। कहा कि तुम्हारी इस फोटो को अखबार में देंगे और तुम्हें जेल जाना होगा। तब उसने कहा कि वह गलत नहीं है। लेकिन एसएचओ ने कहा कि अब तुम्हारी फोटो ले ली है और यदि तुम्हें बाहर ले गए तो तुम्हें कोई नहीं बचा पाएगा। उससे 50 हजार रुपए मांगे।

- मामले की जांच डीएसपी शाहाबाद अनिल कुमार को

दिल में आई ब्लॉकेज-डलवाने पड़े स्टंट : बताया कि एसएचओ द्वारा धमकाने के कारण उसे उसी समय चक्कर गए और पसीना आने लगा। तब वह अपने चाचा के बेटे को साथ लेकर सिद्धार्थ अस्पताल में भर्ती हुआ। दो दिन के बाद 19 जनवरी को उसे फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसके हार्ट की नाली मेें ब्लॉकेज होने के कारण स्टंट डाले गए। 21 जनवरी को उसे छुट्टी मिली। उसने 22 जनवरी को बैंक जाकर खाते का बैलेंस चैक किया तो पाया कि 20 जनवरी को पांच लाख रुपए निकले हुए मिले।
जब वह थाने में चेकबुक, पासबुक यूएसए का ड्राइविंग लाइसेंस वापस लेने गया तो एक पुलिस कर्मी ने कहा कि उनका साथी चंडीगढ़ गया हुआ है। आने के बाद बैंक के डॉक्यूमेंट देंगे। लेकिन तो पुलिसकर्मियों ने उसे कागजात ही वापस किए और न ही पांच लाख रुपए।
शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को एसपी सिमरदीप सिंह ने एसएचओ राजेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर वरिंद्र हेड कांस्टेबल सुखपाल को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच डीएसपी शाहाबाद अनिल कुमार को सौंपी। इसके बाद छह लोगों पर दबाव बनाकर पैसे ऐंठने के आरोप में धारा 384 के तहत मामला दर्ज किया।

पहले 50 हजार, फिर पांच लाख का भरवाया चेक : बताया कि पैसे के लिए दो पुलिस कर्मी उसके हुड्डा स्थित घर पर आए। घर से चेकबुक पास बुक लेकर वह दोनों पुलिस कर्मियों के साथ पंजाब एंड सिंध बैंक गया। लेकिन शनिवार होने के कारण बैंक बंद हो चुका था। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मी उसे थाने लेकर गए।
सएचओ को बताया कि बैंक से पैसे नहीं निकल पाए हैं। तब एसएचओ ने पूछा कि बैंक खाते में कितने पैसे हैं तो एक मुलाजिम ने पासबुक देखकर बताया कि खाते में पांच लाख 53 हजार रुपए हैं, तब एसएचओ ने उससे पांच लाख रुपए का चेक भरवाने को कहा। एनआरआई ने 50 हजार रुपए वाला चेक फाड़कर पांच लाख रुपए का चेक भरा।