पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदमाशों ने ग्लैक्सी के सीईओ की कार छीनी

बदमाशों ने ग्लैक्सी के सीईओ की कार छीनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>जीटी रोड पर देर शाम हुई वारदात

भास्करन्यूज|शाहाबाद

जीटी रोडपर सेफ एक्सप्रेस गोदाम के पास शनिवार देर शाम बदमाश ग्लैक्सी ग्लोबल इंस्टीट्यूट के सीईओ की कार छीन कर फुर्र हो गए। सीईओ ने अपनी जान भी किसी तरह वहां भाग कर बचाई। पता चलते ही एसएचओ राजकुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही डीएसपी अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के थाना चौकियों को वीटी कर सूचना दी। देर रात तक पुलिस नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में लगी रही। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

वहीं साहा पुलिस भी पहुंची। माना जा रहा है कि बदमाश इंस्टीट्यूट से ही उनके पीछे स्विफ्ट कार में लगे थे। कार में उनका लैपटाप भी था। सीआईए वन टू स्टॉफ पुलिस टीमें भी बदमाशों की तलाश में लगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई बदमाशों की तलाश में लगी थी।