संत नामदेव धर्मशाला का शिलान्यास
शाहाबाद|संत शिरोमणिनामदेव समाज सभा द्वारा जीटी रोड स्थित नामदेव मंदिर और धर्मशाला में तीसरा महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। इसमें राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्यातिथि और भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान विशिष्ट अतिथि रहे। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव ने लोगों को केवल भक्ति का मार्ग दिखाया। बल्कि समाज सुधारक के रूप में भी कार्य करते हुए लोगों को जात-पात से ऊपर उठकर एक सभ्य समाज के निर्माण का संदेश दिया। राज्यमंत्री ने नामदेव समाज सभा द्वारा निर्माणाधीन धर्मशाला का शिलान्यास किया। साथ ही साढ़े पांच लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी हवा सिंह, सभा के प्रधान कलीराम, गुलशन कवातरा, पंकज सिंगला, निर्मल सिंह विर्क, जसविंद्र नारंग, अशोक वत्स, टेकचंद शर्मा, रोहित ठाकुर, अरुण कंसल, प्रवीण वत्स, अंग्रेज सिंह कंबोज, लाभ सिंह, राजेंद्र खरींडवा, जयभगवान, महेंद्रपाल, अशोक कुमार, तरुण कुमार, अरुण कुमार, राजेश उप्पल, रोहित कुमार, मनजीत सिंह सहित सभा के सदस्य और समाज के लोग मौजूद थे।