पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मनीष रहा प्रथम

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मनीष रहा प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | श्रीगुरुनानक प्रीतम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फैंसी ड्रेस और खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मनीष प्रथम, कृष्ण द्वितीय और जसप्रीत तृतीय रही। फ्रॉग रेस में नंदनी प्रथम, अजय द्वितीय और हर्षदीप तृतीय, नीडल रेस में रफीक प्रथम, आरजू द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। सैग रेस में दिव्या प्रथम, साक्षी द्वितीय और कासिम तृतीय रहे। लेमन रेस में आरजू प्रथम, पूर्वी द्वितीय और युवराज तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में साहिल प्रथम, विशाल द्वितीय और राज तृतीय रहे। हाई जंप में अर्षदीप प्रथम, अंकित द्वितीय और जीसान तृतीय रहे। शॉटपुट में कमल प्रथम, अर्षदीप द्वितीय और पूनम तृतीय रही। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जसबीर कौर, नरिंद्र कौर, दिपांश कौर, बाला गुप्ता, नीलम, मनप्रीत, रजनी, रस्मी, प्रभजोत, पवनदीप, जसबीर, सोनिया और संदीप कौर मौजूद थे।