- Hindi News
- गो तस्करों के डंपर को खफा लोगों ने किया आग के हवाले
गो तस्करों के डंपर को खफा लोगों ने किया आग के हवाले
>डंपर को आग लगाने वालों का नहीं पता चला को सुराग, पुलिस ने किया केस दर्ज
भास्करन्यूज| इस्माइलाबाद
गोतस्करोंका डंपर सोमवार सुबह बसंतपुर में लोगों के हत्थे चढ़ गया। ट्रक में गोवंश बेसुध मिलने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। खफा लोगों ने गोवंश को नीचे उतारकर डंपर को आग के हवाले कर दिया। डंपर में आग लगी देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची।
हालांकि तब तक आग लगाने वाले भी खिसक चुके थे। जबकि तस्कर पहले ही ग्रामीणों को आता देख भाग चुके थे। फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला आग बुझवाई। इसके बाद डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया। डीएसपी चंद्रपाल भी मौके पर पहुंचे।
डंपरका नंबर नागालैंड का : डंपरपर नागालैंड का नंबर बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उक्त नंबर फर्जी है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि डंपर को जनसूई हेड के कच्चे रास्तों से यहां तक लाया गया होगा। एसएचओ के मुताबिक पुलिस जल्द ही तस्करों का पता लगा लेगी।
इस्माइलाबाद| गांवबसंतपुर में गऊ तस्करों से गायों मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने लगाई डंपर में आग, कार्रवाई करते पुलिस कर्मी।
आग लगाने वाले
पर भी केस दर्ज
थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव बसंतपुर के सरपंच धर्मपाल के पुत्र पवन कुमार ने उन्हें गऊओं से भरे डंपर के खड़ा होने की सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती, किसी ने उसमें आग लगा दी। आग किसने लगाई, इस बारे में कोई ग्रामीण बोलने को तैयार नहीं। लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं पता किसने आग लगाई। पुलिस ने तस्करों के अलावा डंपर को आग लगाने वालों पर भी केस दर्ज किया है।
गो तस्करों ने बेसुध कर लादा था गोवंश
बतायाजाता है कि गोवंश से भरा उक्त डंपर बीती रात शाहाबाद की ओर जा रहा था। गांव बसंतपुर के निकट डंपर में कुछ खराबी गई। सुबह ग्रामीणों ने उसके अंदर से पशुओं के कराहने की आवाज सुनी। लोगों ने डंपर को घेर लिया। गो तस्कर लोगों को देख निकल भागे। इस डंपर में 15 गाय बछड़े बेसुध मिले। माना जा रहा है कि गो तस्करों ने सभी गोवंश को बेहोश करने के लिए टीके लगा रखे ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों को बुलाकर गऊओं का उपचार कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बेहोशी की हालत में गऊओं को ट्राली में भरकर इस्माइलाबाद गऊ शाला में भिजवाया। गऊ सेवा समिति के प्रधान हेमराज सिंगला ने कहा कि ऐसा घिनौना कार्य करने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
खराबहोने पर फंसा डंपर
मानाजा रहा है कि डंपर में गोकशी के लिए गोवंश को शाहाबाद के रास्ते यूपी ले जाया जा रहा था। गांव बसंतपुर के निकट डंपर का एक्सल टूट गया। गो तस्कर सुबह चार बजे से ही डंपर को ठीक करने में लगे रहे। कुछ ग्रामीणों ने सुबह कुछ लोगों को डंपर ठीक करते हुए देखा था। लेकिन दिन निकलने पर भी डंपर ठीक नहीं हुआ। इसी बीच लोगों का आना-जाना बढ़ने लगा। तभी किसी ग्रामीण ने डंपर में से पशुओं के कराहने की आवाज सुनी। उसने अन्य ग्रामीणों को बताया। लोगों को डंपर के पास आता देख तस्कर भाग निकले। आसपास के क्षेत्र में तस्करों द्वारा गोकशी के लिए गऊओं को ले जाने की बात आग की तरह फैल गई। इसी बीच भीड़ में से किसी डंपर को आग के हवाले कर दिया।