पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का फूलों से किया स्वागत

श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का फूलों से किया स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद|महाशिवरात्रि केउपलक्ष्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में सोमवार को प्रभातफेरी भगवान शिव का गुणगान करती हुई पीएनबी बैंक के नजदीक मिंटू नारंग द्वारा आयोजित कराई गई। जहां प्रभातफेरी के आयोजक परिवार ने पुष्पवर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी का शुभारंभ अंकुश गोयल ने ओम नम: शिवाय के जाप से किया। भजन मंडली में अजय मोंगा, सपना नारंग, भूमिका सलूजा, गंगा रमन, संजय सपड़ा, वेद छाबड़ा, प्रदीप करावा, शिवम नारंग, गुलशन मयूर ने भगवान भोले नाथ के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। मंच का संचालन मंदिर सभा के प्रधान जगमोहन मनचंदा ने किया। इस अवसर पर पार्षद ममता कवातरा, इनेलो वरिष्ठ नेता रामकरण काला, आरती मल्होत्रा, हर्ष वर्धन कोहली, अमीचंद पुजारा, कमल भयाना, ललित अरोड़ा, आशू कथूरिया, राजू मानिक उपस्थित थे।

कुरुक्षेत्र| दुखभंजनमंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।