पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महा वरदानी हैं भगवान भोले नाथ : पं. रविंद्र

महा वरदानी हैं भगवान भोले नाथ : पं. रविंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद|श्री सत्यसनातन धर्मसभा द्वारा श्री बैकुंठपुरी हनुमान मंदिर में चल रही संगीतमयी महाशिवपुराण कथा में सोमवार को कथावाचक प. रविंद्र मधुर ने श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान भोले नाथ महा वरदानी है। उन्होंने बताया कि भस्मासुर नामक राक्षस ने भगवान शिव की अराधना की। भगवान ने प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि वह जिसके शीश पर अपना हाथ रख देगा। वह भस्म हो जाएगा। तब भस्मासुर भगवान शिव को ही भस्म करने के लिए उनकी ओर लपका ऐसा देखकर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर भस्मासुर को भ्रमित किया। उसका हाथ उसके ही सिर पर रखवा दिया, जिससे महादैत्य भस्मासुर का अंत हुआ। उन्होंने मेरे शंकर भोले भाले तेरे है खेल निराले, शंकर मेरे कब होंगे दर्शन तेरे जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। मंच का संचालन मंदिर सभा के प्रधान अशोक सेठी ने किया। इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरेंद्र वधवा, सुनील शर्मा, सुभाष अरोड़ा, लोकेश मल्होत्रा, राजेश बावेजा, राजेंद्र तनेजा, बलराज वधवा, शशी चावला, लाजवंती, शशी कपूर, हरीश विरमानी, अर्जुनदास तनेजा, संजीव चानना, प्रवीण वत्स उपस्थित थे।