पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायतों से मिलकर खेल विभाग तराशेगा खिलाड़ी

ग्राम पंचायतों से मिलकर खेल विभाग तराशेगा खिलाड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबादकीमहिला हॉकी खिलाड़ियों और कुरुक्षेत्र के साइक्लिंग खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य खेलों में जिले के खिलाड़ी कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। इसलिए अब खेल विभाग ग्राम पंचायतों के साथ मिलकर बेहतर खिलाड़ी तैयार करेगा। इतना ही नहीं, बेहतर काम करने वाले सेंटरों को भी शिफ्ट करने का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। वहीं राजीव गांधी खेल मैदानों की दशा सुधारने के लिए भी योजना बनाई जाएगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह ने बताया कि सबसे पहले लड़कियों के यौन शोषण को रोकने के लिए पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें तीन महिलाएं, एक कोच डीएसओ शामिल रहेंगे।

उपलब्धिके आधार पर बनेगी रिपोर्ट : डीएसओयशवीर सिंह ने बताया कि सभी कोच की उपलब्धि के आधार पर रिपोर्ट बनाई जाएगी। जिस कोच की उसके खेल में उपलब्धि सराहनीय है, उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। जिस कोच की उसके खेल में कोई अचीवमेंट नहीं है उनकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी खेल मैदानों की स्थिति को सुधारने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।