- Hindi News
- एसडीएम आज लेंगे सेक्टर अधिकारियों की बैठक
एसडीएम आज लेंगे सेक्टर अधिकारियों की बैठक
सबसे अधिक मतदान का लक्ष्य करें हासिल
स्वीपकेनोडल अधिकारी एवं एडीसी प्रभजोत सिंह ने कहा कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2014 में चारों विधानसभाओं में प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान करने के लक्ष्य को हासिल करना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी के सांझे प्रयासों की जरुरत है।
प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप प्लान का दूसरा चरण भी तैयार कर दिया है। इस चरण में जिला के आठ शिक्षण संस्थानों के युवाओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। एडीसी प्रभजोत सिंह ने स्वीप प्लान के दूसरे चरण का ब्यौरा देते हुए बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल गजराज के दिशा-निर्देशानुसार स्वीप प्लान का दूसरा चरण शिक्षण संस्थानों में शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में आर्य कन्या कॉलेज के प्रांगण में सुबह साढ़े 10 बजे मतदाता जागरुकता सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमीनार की अध्यक्षता एसडीएम शाहाबाद राजीव मेहता करेंगे और वक्ता के रूप में जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव, डीटीओ, बीडीपीओ शाहाबाद तहसीलदार शामिल होंगे। इसी दिन मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद में भी दोपहर साढ़े 12 बजे मतदाता जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को श्रीकृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खेड़ी मारकंडा में सुबह साढ़े 10 बजे और दोपहर एक बजे बनारसी दास कॉलेज ग्रीनफील्ड स्कूल में जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों शिविरों की अध्यक्षता एसडीएम थानेसर विनय प्रताप सिंह करेंगे। 24 सितंबर को बीआर इंटरनेशनल कॉलेज, 26 सितंबर को डीआईएमटी केआईटीएम शिक्षण संस्थान में 11 बजे एक बजे मतदाता जागरुकता सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को यूनिवर्सिटी कॉलेज में सुबह 11 बजे और 30 सितंबर को भारत पॉलटेक्निकल कॉलेज बाबैन में जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस स्वीप प्लान के तहत सभी मतदाता जागरुकता सेमीनारों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पिहोवा. चुनाव को लेकर बैठक लेते एसडीएम धर्मबीर सिंह।
पिहोवा | एसडीएमधर्मवीर सिंह पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में चुनावों को शांतिपूर्ण निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए नियुक्त किए गए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी उड़नदस्तों सहित अन्य अधिकारियों की बैठक 17 सितंबर को दोपहर तीन बजे किसान व