रीतू संभाल रही हॉकी की कमान
रीतू संभाल रही हॉकी की कमान
1998के बाद देश की ऐसी कोई भी राष्ट्रीय टीम नहीं रही जिसमें शाहाबाद की महिला हाकी खिलाडिय़ों का प्रतिनिधित्व हो। ऐसा समय भी आया जब भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी तक शाहाबाद की चुनी गई और इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई हाकी टीम में भी जहां शाहाबाद की रीतू रानी को पुन: कप्तान बनाया गया वहीं मनप्रीत नरेंद्र कौर को पहली बार टीम में स्थान मिला इसके अलावा जसप्रीत, नवजोत नवप्रीत भी शाहाबाद की रहने वाली हैं। 2004 में यहां पर टर्फ लगा और उसके बाद तो उपलब्धियों का ना खत्म होने वाला सिलसिला शुरू हो गया। कोच बलदेव के प्रशिक्षण की बदौलत यहां से 55 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, 12भीम अवार्डी 2 अर्जुन अवार्डी महिला हाकी खिलाड़ी बनी। लड़कियों के इस हुनर की बदौलत अब शाहाबाद में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। हाकी के साथ-साथ फुटबाल, जूडो के माध्यम से भी एक दर्जन लड़कियों को सरकारी नौकरी मिली। वहीं ग्लैमर की दुनिया में भी शाहाबाद की लड़कियां पीछे नहीं रही। 201 में कस्बे के कठवा गांव की नवनीत कौर मिस इंडिया चुनी जा चुकी हैं।