पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठवा ने बहू बेटा खोया, दो बेटियां और दोहते लापता

कठवा ने बहू-बेटा खोया, दो बेटियां और दोहते लापता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माछीवाड़ाकेनजदीक सरहिंद नहर पर हुए हादसे में कठवा के गुरदेव के परिवार को जिंदगी में ऐसा जख्म दिया, जो शायद ही भर सके। कठवा ने इस हादसे में जहां बहू और मासूम पोते को खोया है। वहीं दो बेटियां और दो दोहते अब भी लापता हैं।

केवल गुरदेव का परिवार, बल्कि पूरा गांव गमजदा है। बता दें कि माछीवाड़ा के पास सरहिंद नहर में आल्टो कार सोमवार को गिरी थी। कार में तीन बच्चों तीन महिलाओं समेत सात लोग सवार थे।

कार के नहर में डूबने के बाद राजविंंद्र तो कार में ही फसी रह गई थी। जबकि मनप्रीत का शव लगभग 12 किलो मीटर आगे दोराहा पुल के पास बरामद हुआ। दोनों शवों का मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम हुआ।

छहकी हुई मौत-कठवा के दो : इसहादसे में गांव कठवा के एक्स सर्विस मैन गुरदेव सिंह के बेटे जसजीत सिंह की बहू राजविंद्र, डेढ़ वर्षीय पोता कमलप्रीत, बेटी गुरप्रीत दोहता कुशल बीर, दूसरी बेटी मनप्रीत दोहते मनकीरत की मौत हो गई। मारे गए तीनों बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

देर सायं तक तीनों बच्चों के ही शव नहीं मिल पाए थे। गुरदेव के दोनों बेटे जसजीत सिंह जगजीत सिंह सेना में लांस नायक के पद पर तैनात है। बंगलुरू में तैनात जसजीत सिंह कुछ दिन पहले ही घर आया था। हादसे का पता चलते ही वह मंगलवार तड़के ही घर लौटा। वही जम्मू में तैनात जगजीत भी कठवा पहुंचे।

गमगीनमाहौल में हुआ संस्कार : मंगलवारदेर सायं राजविंद्र का शव गांव कठवा पहुंचा। वहीं मनप्रीत का शव खुर्दबन, रादौर भेजा गया। गमगीन माहौल में राजविंद्र का कठवा में अंतिम संस्कार किया गया।

शादी में हिस्सा लेने गया था परिवार

अम्बालाके गांव शाहपुर निवासी दलबीर सिंह रविवार को अपनी प|ी गुरप्रीत कौर के मामा की बेटी की शादी में भाग लेने के लिए पंजाब के नवां शहर के रतनाणा गांव में गए थे। शादी में कठवा से जसजीत की प|ी राजविंद्र अपने बेटे कमलप्रीत के साथ गई थी। सोमवार को जब वह वापस लौटने लगे, तो राजविंद्र भी दलबीर के साथ ही कार में सवार हो गई। कार में दलबीर की प|ी गुरप्रीत, बेटा कुशलवीर, खुर्दबन से साली मनप्रीत उसका बेटा मनकीरत भी सवार थे। माछीवाड़ा से लगभग 3 किलोमीटर दूर एक खतरनाक मोड़ के पास कार सरहिंद नहर में गिर गई। कार चला रहे दलबीर सिंह किसी तरह बाहर निकल गए, लेकिन बाकी नहर में डूब गए। हादसे के बाद राजविंद्र तो कार में ही फसी रह गई। जबकि मनप्रीत का शव दोराहा पुल के पास बरामद हुआ। इसके अलावा गुरप्रीत तीनों बच्चे नहर में बह गए। जिनका अभी तक कोई अता पता नहीं चला है। मंगलवार को शवों को ढूंढने के लिए सेना की सहायता भी ली गई, लेकिन कोई भी शव बरामद नहीं हो पाया।

हादसा है या साजिश

नहीं है स्पष्ट

मनप्रीतके पति जगतार सिंह ने आरोप लगाया कि दलबीर ने जानबूझ कर कार नहर में गिराई। खुद बच निकला। क्योंकि उसका अपनी प|ी गुरप्रीत से झगड़ा रहता था। हालांकि परिजन अभी कुछ नहीं बोल रहे। कठवा वासी राजविंद्र के परिजनों का कहना है कि उन्हें अभी इस हादसे के बारे कोई जानकारी नहीं। मौके पर मौजूद गांव के एक युवक ने फोन पर बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला साजिश का लगता है क्योंकि जहां से कार गिरी है, वह जगह मुख्य सड़क से लगभग 80 मीटर दूरी पर है।

रहताथा झगड़ा-पांच माह बाद गई थी घर

हालांकिपरिजन ग्रामीण भी मान रहे हैं कि दलबीर गुरप्रीत की अनबन रहती थी। गुरप्रीत की शाहपुर वासी दलबीर के साथ करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उसने पिछले साल एक बेटे को जन्म दिया था। बताया कि अनबन के चलते गुरप्रीत मायके गई थी। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायतें भी हुई। जिसके बाद करीब पांच माह पहले परिजन गुरप्रीत को उसकी ससुराल शाहपुर छोड़ कर आए थे।

शाहाबाद. पंजाब माछीवाड़ा के नजदीक सरहंद नहर में ऑल्टो कार के गिरने से हादसे में मारी गई कठवा की रजविंद्र का अंतिम संस्कार करते परिजन ग्रामीण।

कमलप्रीत

गुरप्रीत कौर।

रजविंद्र।

खबरें और भी हैं...