पेट के कीड़ों के लिए आज बांटी जाएगी दवा
शाहाबाद| स्कूलीबच्चों किशोरियों को पेट में कीड़ों को नष्ट करने के लिए बुधवार को नगर गावों में गोलियां वितरीत की जाएगी। एसएमओ डा. रविंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूलों, आंगनवाडिय़ों अन्य स्थानों पर 6 से 19 वर्ष के बच्चों किशोरों को एलबेंडाजोल की एक गोली नि:शुल्क दी जाएगी। जिससे बच्चों के पेट में हर प्रकार के कीड़ों को खत्म किया जा सकेगा। उन्होंने कहा बताया कि पेट में कीड़े होने से शारीरिक मानसिक विकास कम होता है और खून की भी कमी हो जाती है।