पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलटने के बाद कार में लगी आग, पांच जख्मी

पलटने के बाद कार में लगी आग, पांच जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | मंगलवारदेर रात जीटी रोड पर मारकंडा पुल के पास एक जेन कार ट्रक की साइड लगने से खदानों में जा पलटी, जिससे उसमें आग लग गई। कार मे सवार पांचों व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को हेल्पर्स की एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर अवस्था के चलते एक युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बताया जाता है कि ढ़ांड निवासी बिट्टू, दोस्त सुनील, कार्तिक, बलजीत सिंह विक्रम के साथ मंगलवार को अंबाला एक शादी में गए थे। रात को जब वह अंबाला से वापस रहे थे तो मारकंडा पुल से पहले एक ट्रक ने कार को साइड मार दी, जिससे कार पलट कर खदानों में जा गिरी। गिरने के कुछ ही मिनट बाद उसमें आग लग गई। हालांकि आग लगने से पहले ही राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाल लिया। फायरबिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। चालक बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।