पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार का सैंपल नहीं लिया, किससे मिलाएंगे डीएनए : दर्शन कौर

परिवार का सैंपल नहीं लिया, किससे मिलाएंगे डीएनए : दर्शन कौर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | शाहाबादसे लापता दलजीत का कुछ पता नहीं चला। रोहतक में उससे मिलते जुलते व्यक्ति का शव मिला। पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रही है। वहीं दलजीत सिंह की मां दर्शन कौर ने कहा कि पीजीआई रोहतक में उनका या उनके किसी परिजन का जब ब्लड सैंपल ही नहीं लिया, तब वहां पर पड़े शव के डीएनए को डाक्टर या पुलिस किससे मिलाएगी। शव को देखने के बाद उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि यह दलजीत का शव नहीं है। क्योंकि दलजीत के पूरे शरीर पर बाल थे। जबकि उस शव पर बाल नजर नहीं आए। उसके अलावा ऊपरी हिस्से का कोई कपड़ा नहीं मिला। केवल पेंट अंडरवियर ही मिले जो कि दलजीत के नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने ही शव का डीएनए टेस्ट कराने को कहा ताकि शिनाख्त हो सके। वहीं, दर्शन कौर ने कहा कि पीजीआई मे उनका भी सैंपल लेना चाहिए था। बता दें कि मंगलवार को पीजीआई रोहतक में लापता दलजीत से मिलता जुलता शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद दलजीत की माता दर्शन कौर अन्य परिजन रोहतक रवाना हुए थे। उस समय कुछ लोगों ने शव दलजीत सिंह का होने की बात कही थी। ठेकेदार दलजीत गत 26 जनवरी सायं अपनी प|ी सुखविंद्र के साथ घर से स्विफ्ट कार में अंबाला के लिए गया था। आखिरी बार उसकी अपनी माता से रात्रि 8 बजे फोन पर बात हुई थी।