- Hindi News
- ग्लैक्सी ग्लोबल के सीईओ से कार छीनने वालों का नहीं लगा सुराग
ग्लैक्सी ग्लोबल के सीईओ से कार छीनने वालों का नहीं लगा सुराग
शाहाबाद | कुछदिन पूर्व ग्लैक्सी ग्लोबल के सीईओ से कार छीनने के मामले में बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा। वहीं बीती रात एक बार फिर से सीईओ ने एक संदिग्ध कार संस्थान के पास देखी। कुनाल गर्ग ने कहा कि बताया कि सात फरवरी को बदमाश उनकी कार छीनकर ले गए थे। मंगलवार रात को जब वे घर जा रहे थे तो फिर से संस्थान के बाहर उन्होंने एक संदिग्ध कार देखी। संभव है कि उक्त रोड पर बदमाश दोबारा से किसी वारदात की फिराक में हों। उधर डीएसपी अनिल यादव का कहना है कि जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।