बिजली कर्मी बनकर आए और लूट कर चलते बने
शाहाबाद | हुड्डासेक्टर में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला को लूटने का मामला सामने आया है। दो युवक महिला से चार अंगूठियां, एक टोपस सेट लूटकर ले गए। बताया जाता है कि 11 बजे दो युवक बिजलीकर्मी बनकर कोठी नंबर 798 में पहुंच। उन्होंने घर की मालकिन किरण से बिजली का बिल दिखाने के लिए कहा। इसी बीच वह मीटर को चेक करने लगे और बिल देखकर किरण से चाय बनाने के लिए कहा। फिर दोनों युवकों ने घर के ड्राइंग रूम में बैठकर चाय पी और किरण को पुराना बिल लाने के लिए कहा। जैसे ही किरण ने अलमारी खोली तो एक युवक ने अंदर जाकर महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। दोनों युवक अलमारी से सोने की चार अंगुठियां एक टोपस सेट लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद जब महिला का पति रामलाल टोकी खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो उसने प|ी को बेहोश पाया। अलमारी खुली देखकर उसे समझने में देर नहीं लगी। उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।