- Hindi News
- शव किसका, पुष्टि के लिए कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
शव किसका, पुष्टि के लिए कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
शाहाबाद|26 जनवरीसे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता ठेकेदार दलजीत सिंह उसकी प|ी सुखविंद्र कौर के मामले में मंगलवार को अब नया मोड़ आया। दलजीत से मिलते व्यक्ति का शव रोहतक पीजीआई में होने की सूचना मिली। जिस पर मां दर्शन कौर एवं उसके परिजन पुलिस के साथ रोहतक पहुंचे। दर्शन ने शव दलजीत का बताया। जबकि साथ के अन्य लोगों ने शव दलजीत का होने की बात कही। इससे पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि मां कुछ लोग उक्त शव दलजीत का मान रहे हैं। जबकि अन्य लोगों के मुताबिक वह शव दलजीत का नहीं है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला लिया है।