- Hindi News
- चार दिवसीय ऐतिहासिक बाला सुंदरी मेला 26 मार्च से
चार दिवसीय ऐतिहासिक बाला सुंदरी मेला 26 मार्च से
कुरुक्षेत्र|चैत्र मासमें नवरात्रों के दिन श्रीमद देवी भगवती बाला सुंदरी मेले का आयोजन 26 मार्च से 29 मार्च तक शाहाबाद में किया जाएगा। श्रीमद देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर चैरिटेबल अस्पताल धर्मशाला के प्रधान पवन गर्ग एवं महासचिव संजीव गर्ग ने बताया कि शाहाबाद मारकंडा में हर वर्ष चैत्र मास में नवरात्रों में श्रीमद देवी भगवती बाला सुंदरी मेला एक प्राचीन महत्व का परंपरागत मेला लगता है। इस वर्ष 26 मार्च से मेला शुरू होगा। इस मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान विशाल झांकियां निकाली जाती हैं। दंगल और भंडारों का आयोजन होगा।