- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत
स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत
स्वाइनफ्लूसे पीड़ित शाहाबाद वासी वीना अपोलो में जिंदगी की जंग हार गई। कुछ दिन पहले वीना को परिजनों ने अपोलो में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
शाहाबाद की विजय कॉलोनी वासी सतीश मित्तल की 52 वर्षीय प|ी वीना को कुछ दिन पहले खांसी जुकाम बुखार हुआ था। पहले परिजनों ने उसे चंडीगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां आराम नहीं मिला। इसी बीच उसे स्वाइन फ्लू होने की रिपोर्ट भी गई। जिस पर गत 26 जनवरी को परिजन उसे दिल्ली अपोलो अस्पताल ले गए थे। वीना तभी से अपोलो के आईसीयू में भर्ती थीं। जहां गुरुवार को वीना की मौत हो गई।
^डिप्टी सिविल सर्जन एवं स्वाइन फ्लू नोडल अधिकारी डॉ. केके कक्कड़ का कहना है कि वीना को स्वाइन फ्लू था। हालांकि परिजनों ने उसे चंडीगढ़ उसके बाद दिल्ली में भर्ती कराया था। उसकी मौत अकेले स्वाइन फ्लू की वजह से नहीं हो सकती। हालांकि अपोलो की रिपोर्ट देखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्थिति अभी नियंत्रण में है।
11 मामले, पॉजीटिव दो
स्वाइनफ्लू के पिछले कुछ दिनों में 11 संदिग्ध मामले पहुंचे। इनमें से दो केस पॉजीटिव मिले, जिनमें एक वीना मलिक एक इस्माइलाबाद वासी युवक है। जिले में स्वाइन फ्लू से पहली मौत हुई। हालांकि कुछ दिन पहले किरमिच में भी एक महिला की मौत हुई थी। हालांकि उसकी रिपोर्ट बाद में नेगेटिव मिली।