प्रभातफेरी में मची शिव नाम की धूम
शाहाबाद|श्री मारकंडेश्वरमहादेव शिव मंदिर सभा द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार की प्रभातफेरी मंदिर परिसर से भगवान शिव का गुणगान करती हुई। हुडा पार्ट दो में दिनेश आनंद के निवास पर की गई। जहां आयोजक परिवार ने पुष्पवर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी का शुभारंभ अंकुश गोयल ने ओम नम: शिवाय के जाप से किया। भजन मंडली में गंगा रमन, संजय सपड़ा, अजय मोंगा, सपना नारंग, भूमिका सलूजा, निखिल मनचंदा, प्रदीप करावा, शिवम नारंग, आशा रेवड़ी, गुलशन मयूर ने भगवान भोलेनाथ के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। मंच का संचालन अजय मोंगा ने किया। मंदिर सभा की ओर से प्रभातफेरी के आयोजक परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मौके पर सुदर्शन कक्कड़, बलदेव राज चावला, त्रिलोचन हांडा, ललित भार्गव, सुभाष बहल, ओमप्रकाश कालड़ा, रामेश सेहरा, चमनलाल मदान, अशोक खुराना, संजीव भसीन, हरीश मुंजाल,ललित अरोड़ा, मनीष गर्ग, जितेंद्र सैनी, आशू कथूरिया और राजू मानिक उपस्थित थे।